फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक को ठगने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 20 Mar 2017 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
हल्द्वानी। मुखानी पुलिस और एसओजी टीम ने विधायक बंशीधर भगत से ठगी करने के आरोपी को अमृताश्रम रोड पर बाबा बालक नाथ मंदिर के समीप दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से पैसे नहीं मिले। थानाध्यक्ष का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी के बैंक अकाउंट की छानबीन कर उसकी जालसाजी का पता लगाया जाएगा। 
विज्ञापन


कालाढूंगी के विधायक बंशीधर भगत को पिछले दिनों अमित अग्रवाल बनकर एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया। बताया कि अस्पताल में इलाज के दौरान उसके बेटे की मौत हो गई और अस्पताल को पैसा चुकाना है। मदद के लिए पैसे चाहिए। वह बाद में पैसा वापस कर देगा। विधायक ने ठग के बताए अकाउंट में 25-25 हजार रुपए दो किस्तों में भेज दिया।

बाद में आरोपी ने फिर रुपए की मांग की। इस पर विधायक को उस पर शक हो गया और उन्होंने घटना से पुलिस को अवगत कराया। मामले में विधायक के पीआरओ रवि दुर्गापाल ने मुखानी थाने में केस दर्ज कराया। सीओ लोकजीत सिंह ने बताया कि कॉल डिटेल के आधार पर एसओजी और मुखानी पुलिस ने आरोपी को अमृताश्रम रोड पर बाबा बालक नाथ मंदिर के पास रविवार को धर दबोचा।
विज्ञापन


पकड़ा गया व्यक्ति मोबिन उर्फ आसिफ खान रामपुर जिले के राउपुरा टांडा का रहने वाला है। पूछने पर उसने अपराध स्वीकारा। थानाध्यक्ष केआर पांडे को आशंका है कि आसिफ ने अन्य लोगों से भी ठगी की होगी। मामले में पुलिस रामपुर जाकर उसका बैंक अकाउंट  खंगालेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें