फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: एरीज इलेवन, वन हिट वंडर और बैंकर इलेवन जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। मक्कार स्पोर्ट्स ग्रुप की ओर से आयोजित 8वें विकास जोशी स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबलों का दौर जारी है। रविवार को हुए मुकाबलों में एरीज इलेवन, वन हिट वंडर और बैंकर इलेवन ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

पहले मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए ओल्ड बाॅयज की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 115 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी एरीज इलेवन की टीम ने बेहद करीबी मुकाबले में आठ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। दूसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए वन हिट वंडर की टीम ने 15 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 158 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में सनसाइन की टीम 13वें ओवर में 41 रनों पर सिमट गई। तीसरे मैच में कुमाऊं वाॅरियर्स ने पहले खेलते हुए 133 रनों का लक्ष्य दिया जिसे बैंकर इलेवन ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 13वें ओवर में ही आसानी से प्राप्त कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें