फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधड़-बारिश से नैनीताल में बिजली-पानी रहे बाधित

Sun, 29 May 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
 नैनीताल में शनिवार रात को आए अंधड़ और बारिश लोगों के लिए आफत बनकर आई। बारिश की वजह से नगर की बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को 12 घंटे तक पानी भी नहीं मिला। रविवार को दोपहर बाद सभी क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था सुचारु होने से लोगों ने काफी राहत महसूस की। बिजली और पानी नहीं आने से स्थानीय लोगों के साथ ही सैलानी भी परेशान रहे। दूसरी ओर जल संस्थान के ईई जगदीप चौधरी ने कहा है कि वर्तमान में नगर में ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन चल रहा है, जिसकी वजह से विभाग ने रोस्टर लागू किया है। सभी उपभोक्ता रोस्टर के मुताबिक पेयजल का भंडारण कर लें। 
विज्ञापन


बता दें शनिवार को बारिश के साथ आई तेज आंधी की वजह से मेहरागांव स्थित बिजली विभाग की पाइंस को आने वाली 33केवी की लाइन में खराबी आने की वजह से नगर में बिजली गुल हो गई। बाद में कुछ क्षेत्रों में तो बिजली बहाल की गई, लेकिन कुछ क्षेत्रों में सुबह सात बजे तक आपूर्ति ठप रही। विभाग के एसडीओ प्रियंक पांडे ने बताया कि रविवार को दोपहर तक सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई थी। जल संस्थान के ईई जगदीप चौधरी की मानें तो शनिवार रात सात बजे से लेकर रविवार सुबह सात बजे तक पंप नहीं चले। चौधरी के मुताबिक निचले क्षेत्रों में सात बजे के बाद जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 11 बजे तक पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी गई थी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें