फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह विधानसभा क्षेत्रों से आज 12 दावेदारों ने किया आवेदन

विज्ञापन
Application For Congress Candidature
विज्ञापन
हल्द्वानी। जिले की छह विधानसभा सीटों से शनिवार को कांग्रेस के कुल 12 लोगों ने आवेदन किया। अभी भी कई कांग्रेसी दावेदार सदस्यता रसीद और निश्चित शुल्क जमा नहीं करा पाए हैं जिस वजह से वह आवेदन भी नहीं कर पाए हैं। कांग्रेस ने इस बार दावेदारों के आवेदन के लिए जो शर्तें रखी हैं उन्हें पूरा कर पाना तमाम कांग्रेसियों के लिए संभव नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल और महानगर अध्यक्ष राहुल ने बताया कि अब दो दिन और आवेदन किए जा सकेंगे। 14 दिसंबर को सभी आवेदन प्रदेश चुनाव कमेटी को भेज दिए जाएंगे।
सभी आवेदनों को जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष की गोपनीय रिपोर्ट के साथ भेजा जाएगा। शुक्रवार को कालाढूंगी से विजय सिजवाली, जया कर्नाटक, महेश कांडपाल, हल्द्वानी से सुमित हृदयेश, दीपक बल्यूटिया, हेमंत बगड्वाल, लालकुआं से राजेंद्र खनवाल, हरेंद्र बोरा,भीमताल से डॉ. महेंद्र पाल और गोपाल सिंह बिष्ट ने आवेदन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को इन्होंने किया आवेदन
लालकुआं: हरीश दुर्गापाल, संध्या डालाकोटी, बालम सिंह बिष्ट।
कालाढूंगी: महेश शर्मा, भूपेंद्र सिंह
भीमताल: दान सिंह भंडारी, कृपाल महरा, डॉ. केदार पलड़िया।
रामनगर: पुष्कर दुर्गापाल।
नैनीताल: सरिता आर्या, हेम आर्या।
हल्द्वानी: हुकुम सिंह कुंवर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें