कुविवि के क्रीड़ा अनुभाग की ओर से वर्ष 2016-17 में होने वाली विभिन्न क्रीड़ा प्रतियोगिताओं के सफल संचालन के लिए संबंधित परिसरों और महाविद्यालयों को जिम्मेदारी सौंप दी गयी है। यह जानकारी विवि के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. नागेंद्र प्रसाद शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी देने से पूर्व वहां के क्रीड़ा प्रभारियों से भी सहमति ली गयी है।
डॉ. शर्मा के मुताबिक अल्मोड़ा परिसर को बैडमिंटन महिला व पुरुष, पिथौरागढ़ डिग्री कॉलेज को बास्केटबॉल व हैंडबॉल पुरुष, युनिटी लॉ कॉलेज रुद्रपुर को बास्केटबॉल महिला, डिग्री कॉलेज रुद्रपुर को बॉक्सिंग पुरुष, मानिला डिग्री कॉलेज को बॉक्सिंग महिला, केयूएसडी नैनीताल को हैंडबॉल महिला, सेपकटाकरा, याटिंग, वेट लिफ्टिंग महिला व पुरुष, कुश्ती, कैनोइंग व क्याकिंग महिला व पुरुष, वाद-विवाद महिला पुरुष, राजकीय महाविद्यालय गंगोलीहाट को शतरंज पुरुष, डीएसबी परिसर नैनीताल को क्रिकेट पुरुष, आईएमटी काशीपुर को क्रिकेट महिला, डिग्री कॉलेज रानीखेत को क्रॉस कंट्री महिला व पुरुष, रामनगर डिग्री कॉलेज को फुटबॉल पुरुष, काशीपुर डिग्री कॉलेज को हाकी पुरुष, टनकपुर को महिला हॉकी, एसआईएम टी गदरपुर को कबड्डी पुरुष, चंपावत को खो-खो पुरुष, इंदिरा प्रियदर्शनी महिला डिग्री कॉलेज हल्द्वानी को खो-खो महिला, द्वाराहाट को लान टेनिस पुरूष, पाल कॉलेज हल्द्वानी को टीटी महिला व पुरूष, कोटाबाग को ट्रैकिंग पुरुष, बागेश्वर को बालीबॉल पुरुष, सीटीके काशीपुर को बालीबॉल हिला, फार्मेसी विभाग भीमताल को योग महिला व पुरुष, बाजपुर को ताईक्वांडो, रुद्रपुर को एथलेटिक्स महिला व हैंडबॉल महिला प्रतियोगिता कराने की जिम्मेदारी दी गई है।