फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नए भवन में शिफ्ट होने की तैयारी में पशु अस्पताल

Wed, 30 Jul 2025 02:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। मल्लीताल स्थित पशु अस्पताल शीघ्र ही नए स्वरूप में नजर आएगा। 90 लाख रुपये की लागत से नए भवन का निर्माण किया जा रहा है। दो मंजिला भवन में दो ओपीडी समेत अन्य कक्ष बनाए जा रहे हैं। कार्यदायी संस्था जल निगम सितंबर तक कार्य पूर्ण कर नए भवन को पशु अस्पताल प्रबंधन को सौंप देगा।
विज्ञापन

मल्लीताल अंडा मार्केट के समीप स्थित पशु अस्पताल जीर्णशीर्ण हो गया था। भवन के गिरने पर दुर्घटना का भय बना हुआ था। बीते वर्षों में छत का हिस्सा गिरने से विभागीय कर्मी चोटिल भी हुआ था। विभागीय चिकित्सक व प्रबंधन के प्रयासों से बीते वर्ष नई बिल्डिंग के लिए 90 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ। कार्यदायी संस्था जल निगम की ओर से लगभग 200 वर्ग फुट क्षेत्र में दो मंजिला अस्पताल भवन बनाया जा रहा है। इसमें भू-तल में दो ओपीडी, चिकित्सक कक्ष, फार्मेसिस्ट कक्ष, दवा कक्ष, हाल आदि बनाया गया है। दूसरी मंजिल में चारा केंद्र तथा चिकित्सक रेस्ट रूम आदि बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

पशु चिकित्सक डॉ. हेमा राठौर ने बताया कि वर्तमान में अस्पताल समीप के भवन में चल रहा है। सितंबर-अक्तूबर से नए भवन में अस्पताल शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें