फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल को मिला बेस्ट एक्टर आफ उत्तराखंड अवार्ड

Mon, 30 Mar 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
‘दस्तूर’ फिल्म के अनिल घिल्डियाल समेत चार कलाकारों को यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड से नवाजा गया है। दिल्ली के सीरीफोर्ट आडिटोरियम आयोजित कार्यक्रम में बेस्ट एक्टर आफ उत्तराखंड अवार्ड से नवाजे गए नैनीताल निवासी अनिल घिल्डियाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड-2015 के लिए ‘दस्तूर’ फिल्म से उन्हें बेस्ट एक्टर, देवकी शर्मा को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री, राजेंद्र नेगी को बेस्ट डायरेक्टर और रमेश शर्मा को बेस्ट स्टोरी के लिए अवार्ड दिया गया। उन्होंने बताया कि ‘दस्तूर’ फिल्म की पटकथा एक मुस्लिम युवक और हिंदू युवती पर केंद्रित है।
विज्ञापन


दोनों में प्यार होता है और शादी कर लेते हैं, लेकिन लड़की को पति के मुसलमान होने की जानकारी नहीं होती है। जानकारी होने पर वह पहाड़ से कूदकर जान दे देती है और कहती है कि अगले जनम में हम मिलेंगे। पति उसकी याद में एक स्कूल खोलता है और उत्तराखंड में शिक्षा के प्रचार-प्रसार और जागरूकता में लग जाता है। स्थानीय कलाकार मिथिलेश पांडे, पवन, मंजूर हुसैन, हरीश राणा, कौशल साह, डा. मोहित सनवाल आदि ने श्री घिल्डियाल को मिले सम्मान पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें