फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2069 अभ्यर्थियों ने दी एलटी की परीक्षा

Mon, 30 Mar 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद देहरादून की ओर से आयोजित उत्तराखंड अधीनस्थ शिक्षा (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी) के तहत सहायक अध्यापक/अध्यापिका एलटी की लिखित परीक्षा में 2069 अभ्यर्थी शामिल हुए। सात केंद्रों में कुल 2473 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। 404 अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में अनुपस्थित रहे। परीक्षा दोपहर 12 बजे से अपराह्न तीन बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से चली।
विज्ञापन


परीक्षा के नोडल अधिकारी एवं राजकीय पालीटेक्निक के प्रधानाचार्य एमके सिंह ने बताया कि शहीद मेजर राजेश अधिकारी राइंका में पंजीकृत 331 में से 269, जीजीआईसी में 300 में से 228, सीआरएसटी में 300 में से 241, एशडेल में 402 में से 319, एमएल साह बालिका इंटर कालेज में 300 में से 233, भारतीय शहीद सैनिक स्कूल में 400 में से 336, राजकीय पालीटेक्निक में 440 में से 343 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें