फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मंगलपड़ाव से रोडवेज स्टेशन तक दुकानें तोड़ने के नोटिस से आक्रोश, प्रदर्शन किया

विज्ञापन
सड़क चौड़ीकरण के चलते नैनीताल रोड से अतिक्रमण हटाए जाने के विरोध में नगर निगम गेट पर प्रदर्शन क
विज्ञापन
हल्द्वानी। मंगलपड़ाव से रोडवेज स्टेशन तक सड़क चौड़ीकरण के दायरे में आ रहीं 101 दुकानों को तोड़ने संबंधी नोटिस मिलने से व्यापारियों में आक्रोश है। गुस्साए व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को नगर निगम में प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र आदेश वापस नहीं लेने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को देवभूमि व्यापार मंडल, प्रांतीय व्यापार मंडल, प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी और व्यापारी नगर निगम कार्यालय में एकत्र हुए। उन्होंने कार्यालय के बाहर नगर निगम और लोनिवि के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कहा कि नगर निगम और लोनिवि ने शहर में मुनादी कराकर 23 अगस्त तक अतिक्रमण तोड़ने का आदेश जारी किया है। कहा कि व्यापारी दुकानदार पिछले 60 से 70 वर्षों से इस स्थान पर व्यापार कर अपने परिवार की आजीविका चला रहे हैं।

प्रशासन अब बीच सड़क से दोनों तरफ 12-12 मीटर जगह खाली करना चाहता है जिससे 101 दुकानदार प्रभावित हो रहे हैं। कहा, अगर दुकानों को तोड़ा गया तो प्रभावितों के सामने परिवार और बच्चों के भरण-पोषण की दिक्कत आएगी। उन्होंने प्रभावित दुकानदारों को अपना व्यापार करने के लिए जगह का आवंटन करने की मांग उठाई।
विज्ञापन


यहां देवभूमि व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह चड्ढा, महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बगड़वाल, प्रदेश उपाध्यक्ष दलजीत सिंह दल्ली, युवा व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष मुकेश ढींगरा, प्रेम चौधरी, मनीष वर्मा प्रांतीय व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, महामंत्री मनोज जयसवाल, प्रांतीय नगर व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, प्रदेश सचिव वीरेंद्र गुप्ता, अतुल गुप्ता, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर, संजीव, आनंद, आदि व्यापारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें