रामनगर। राज्य कर्मचारी का दर्जा और पदोन्नित देने समेत चार सूत्रीय मांगो को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का धरना शहीद पार्क लखनपुर में जारी है। मंगलवार को धरनास्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया। संगठन ने तय किया कि मांगों को लेकर अब राज्य के पांचों सांसदों से मुलाकात कर मांगें पूरी करने का अनुरोध करेंगी।
धरनास्थल पर सांसद प्रतिनिधि और पूर्व ब्लॉक प्रमुख बसंती आर्या ने भी मांगों को जायज ठहराते हुए अपना समर्थन दिए। इस दौरान भावना भट्ट, दीपा भारती, शीला शर्मा, पुष्पा देवी, ममता, मीरा भारती, सरला, भारती देवी, शमा, आरती, कमला, शाहिन, बबिता, रेशमा आदि मौजूद रहीं।