फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैक की तैयारियों में जुटा विवि प्रशासन

Mon, 16 Nov 2015 01:28 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
 कुमाऊं विवि का 12वां दीक्षांत समारोह रविवार को शांतिपूर्ण तरीके से निपट गया। इस बीच अब विश्वविद्यालय में 18 नवंबर से नैक की टीम के दौरे की तैयारियां प्राथमिकता से शुरू कर दी गई हैं। विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन विशेषकर डीएसबी परिसर में 15 नवंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह की वजह से 13 व 14 नवंबर का अवकाश भी निरस्त जैसा हो गया।
विज्ञापन


दोनों दिन विवि के प्राध्यापक व कर्मी दीक्षांत समारोह की तैयारियों में जी जान से जुटे रहे। अक्सर दीक्षांत समारोह के दूसरे दिन अवकाश की परंपरा है लेकिन 18 नवंबर से लेकर 21 नवंबर तक नैक की टीम के आने की वजह से यह अवकाश भी नहीं हो रहा है। भले ही प्रदेश सरकार ने 17 नवंबर को नैनीताल जिले में छठ की छुट्टी घोषित कर दी है लेकिन नैक की टीम के भ्रमण की तैयारियों की वजह से विवि में यह छुट्टी होनी भी मुश्किल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें