कार्बेट पार्क खुलते ही रामनगर में वाहनों की कतारें नजर आने लगी हैं। हर जगहों लगे जाम से लोग परेशान हैं। वहीं पुलिस भी दिनभर जाम खुलवाने में पसीना बहाती नजर आई।
रविवार को दीपावली की छुट्टियां खत्म होने और कार्बेट पार्क खुलने पर लोगों के आने-जाने का सिलसिला शुरू हुआ। इसकी वजह से रानीखेत रोड, शिवलालपुर चुंगी, कोसी बैराज में लंबा जाम लग गया।
जाम में फंसे लोग जब बाईपास का सहारा लेने लगे तो कोसी बैराज में भी लंबा जाम लग गया। बता दें कि शहर में जाम लगने का मुख्य कारण शहर में हो रहा अतिक्रमण और आड़े-तिरछे खड़े वाहन हैं।
इनकी वजह से 24 घंटे शहर में जाम की समस्या बनी रहती है। न तो पुलिस प्रशासन इस संबंध में अभियान चलाता है और न ही नगरपालिका। नतीजा अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं।