फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अराजक तत्वों ने खेत में लगाई आग, घरों तक पहुंची

Mon, 28 Apr 2025 02:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
भवाली-अल्मोड़ा हाईवे में थुवा की पहाड़ी पर शनिवार की रात लगी भीषण आग। संवाद
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। भीमताल-भवाली मोटर मार्ग पर फरसौली के पास रविवार को अज्ञात लोगों ने नाप भूमि में आग लगा दी। तेज हवाओं के चलते आग आबादी क्षेत्र तक पहुंच गई।
विज्ञापन

आग घरों की ओर आग की लपटें बढ़ती देख लोगों ने वन विभाग और दमकल टीम को सूचना दी। भीमताल से दमकल टीम ने मौके पर पहुंची और सड़क किनारे लगी आग पर पानी डालकर काबू पाया। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से आग लगाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने बताया कि वन कर्मियों ने भी आग को बुझाने में दमकल की मदद की। उन्होंने कहा कि आग लगाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें