फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: भीषण दुर्घटना में आग का गौला बनीं दो कारें

Mon, 28 Apr 2025 02:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
चोरगलिया में आग की लपटों से ​घिरी कारें।
विज्ञापन
गौलापार (नैनीताल)। हल्द्वानी-चाेरगलिया मुख्य मार्ग पर प्रतापपुर मोड़ के पास रविवार दोपहर भयानक हादसा हो गया। हाईवे पर दो कारों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर के बाद उनमें आग लग गई। देखते ही देखते कारें आग का गोला बन गईं। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि बच्चों और महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने घायलों को हल्द्वानी एसटीएच पहुंचाया।
विज्ञापन

चोरगलिया थाने से आठ किलोमीटर दूर प्रतापपुर मोड़ के पास ऑल्टो कार चालक ने आगे चल रहे कैंटर को ओवरटेक करने की कोशिश की, तभी सामने से आ रही हुंडई आई 20 कार से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता दोनों ही कारों में आग की लपटें उठने लगीं। राहगीरों ने कार सवारों लोगों को बाहर निकला।
सूचना पर पुलिस भी दमकल कर्मियों के साथ पहुंची। पुलिस के अनुसार आई 20 कार में सवार विकास (35) पुत्र लाल सिंह, ऋतु (25) पत्नी विकास, अनन्या (16), सूरज (05) पुत्र विकास, सुरभि (03) पुत्री विकास निवासी लखीमपुर खीरी यूपी घायल हो गए। वहीं आल्टो कार में सवार पिथौरागढ़ जिले के झूलाघाट के गांव बिजगड़ा निवासी पुष्कर गोवाड़ी (52) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनका पुत्र मंयक (22) घायल हो गया। वाहन पुष्कर सिंह चला रहे थे।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि टक्कर लगने के बाद कार का दरवाजा क्षतिग्रस्त होकर खुल गया और पुष्कर गोवाड़ी छिटककर सड़क पर गिर गए। गंभीर रूप से घायल होने पर उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
चोरगलिया पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलाें को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजा। दमकल कर्मियों ने किसी तरह से आग बुझाई, लेकिन तब तक दोनों कारें जलकर नष्ट हो गईं थीं। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना पर एसडीएम हल्द्वानी राहुल शाह, एसपी सिटी हल्द्वानी जगदीश चंद्र, पुलिस क्षेत्राधिकारी लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल, थानाध्यक्ष राजेश जोशी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें