फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रामलीला मैदान के शुद्धीकरण मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाए

Sat, 15 Aug 2026 02:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
युवा कांग्रेस ने सीओ सिटी को शिकायती पत्र देकर की निष्पक्ष जांच की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हल्द्वानी। रामलीला मैदान के शुद्धीकरण और वीडियो वायरल होने के मामले में युवा कांग्रेस ने शुक्रवार को सीओ सिटी अमित कुमार सैनी को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक ने कहा कि बीते आठ अगस्त को रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली के बाद हवन-पूजन कर मैदान का शुद्धीकरण किया गया जो कि आपत्तिजनक है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं से सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने के साथ ही जातिगत भेदभाव को बढ़ावा मिलता है।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत साहू ने कहा कि रैली के बाद फर्जी एआई वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया। उन्होंने कहा कि इसके जरिये समाज में नफरत फैलाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष सुमित कुमार और पूर्व पार्षद राधा आर्या ने दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग की। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश महासचिव दिग्विजय चौहान, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लाल सिंह पवार, पार्षद शैलेंद्र दानू, विवेक मिश्रा, मयंक गोस्वामी, अक्षत पाठक, संजय जोशी, मेहुल जोशी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें