फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास विकास में %अमर उजाला योग उत्सव% आज

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर अमर उजाला, श्रीपंचेश्वर मंदिर कमेटी और उषा योगशाला के सहयोग से आवास विकास स्थित संजय कॉलोनी में श्री पंचेश्वर मंदिर के प्रांगण में मंगलवार सुबह छह बजे ‘अमर उजाला योग उत्सव’ होगा।
विज्ञापन

योग गुरु ऊषा परगाई और उनकी टीम सैकड़ों लोगों को योग के गुर सिखाएगी। योग उत्सव को सफल बनाने के लिए कमेटी के अध्यक्ष गोपाल भट्ट, महामंत्री हर्षित भट्ट, हरीश भट्ट, नमन जोशी, केएन पांडे, कर्नल (सेवानिवृत्त) बीडी कांडपाल, कैलाश तिवारी, चंदन बिष्ट, मोहन पांडे और कमेटी के सदस्य प्रयासरत हैं। इस दौरान अमर उजाला फाउंडेशन और उजाला सिग्नस सेंट्रल अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में साढ़े सात बजे निशुल्क मेडिकल कैंप का भी आयोजन किया जाएगा। इसी श्रंखला में सुबह छह बजे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल 34वीं वाहिनी हल्दूचौड़ कैंप में भी अमर उजाला योग उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें आईटीबीपी के हिमवीर योगाभ्यास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें