फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला मुस्कान में मुस्कुराए चेहरे

Tue, 05 May 2015 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
नैब के दृष्टिहीन बच्चों की प्रतिभाओं को सोमवार को अमर उजाला का मंच मिला। बच्चों ने गीत और कविता के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों को पढ़ाई के लिए स्कालरशिप दी गई। अमर उजाला मुस्कान कार्यक्रम ने बच्चों के चेहरों पर मुस्कराहट बिखेर दी।
विज्ञापन

सोमवार को अमर उजाला और आशू स्पोर्ट्स ने गौलापार स्थित नैब (नेशनल एसोसिएशन फार द ब्लाइंड) के बच्चों के लिए अमर उजाला मुस्कान कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम पंकज उपाध्याय, विशिष्ट अतिथि पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवींद्र रौतेला और कोयल ग्रीन, दीप ज्योति इलेक्ट्रीकल के निदेशक दीपक हेड़िया, आशू स्पोर्ट्स की सुनीता अजय पांडे, सुयश पांडे, नैब के महासचिव श्याम धानक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सबसे पहले नैब के सभी बच्चों ने संकल्प गीत गाया। नैब के छात्र धीरज सिंह, ज्योति आर्या, निकिता और पूजा शर्मा ने गीत प्रस्तुत किए। हल्द्वानी की सिंगर काजल चौहान ने गीत गाकर बच्चों को मंत्रमुग्ध किया। सुनीता अजय पांडे ने अपने स्व. पति अजय पांडे की चतुर्थ पुण्य तिथि पर चार बच्चों ज्योति, गौरव, भावना और बीना को पांच-पांच हजार की स्कालरशिप दी। नैब के सह कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी ने पत्नी स्व. विमला नेगी की स्मृति में बीना भाकुनी, पूजा बिष्ट, हरीश शाही, गोविंद सिंह और पूजा मेहता को एक-एक हजार की स्कालरशिप दी। साथ ही नैब के स्वयंसेवियों भावना पांडे, किशनी देवी, उमा आर्या, देवकी देवी, केशव परवाल और नैब के महासचिव श्याम धानक को भी सम्मानित किया। रीजनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट मोतीनगर से सेवानिवृत्त सुरजीत कौर ने भी गुप्त दान नैब को दिया। कार्यक्रम का संचालन नैब की पूजा मेहता और ज्योति शर्मा ने किया। नैब के पदाधिकारी माधवी बल्यूटिया, उपाध्यक्ष कांता विनायक, बीडी गुरूरानी, जेसी बेलवाल, जेसी त्रिपाठी, रूपांतरण सदस्य निर्मला अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, मीना चौहान, आईडी पांडे, दीपा पांडे, हरिभा पंत आदि थे। कार्यक्रम में लुधियाना होजरी और कृष्णा हास्पिटल एवं रिसर्च सेंटर सह प्रायोजक थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें