फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा के युवक की रामनगर में हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पूछड़ी नई बस्ती में रविवार को एक निर्माणाधीन मकान में धारदार हथियार से युवक की हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या की सूचना पर एसपी सिटी ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी ली। वहीं पुलिस हत्यारे की तलाश में जुट गई है। मृतक मजदूरी का काम करता था, जिस मकान में हत्या हुई है वह उसी का है।
विज्ञापन

38 वर्षीय जसोद सिंह नेगी पुत्र मान सिंह नेगी मूल रूप से इकुखेत अल्मोड़ा निवासी था। वर्तमान में वह भरतपुरी में किराए के मकान में पत्नी विमला देवी, तीन बेटियाें बबीता (16), विनीता (14), संगीता (12) और बेटा योगेश (9) के साथ रहता था। जसोद सिंह मजदूरी करता था और पूछड़ी में खुद का मकान बना रहा था, जो निर्माणाधीन है। मृतक के सिर पर धारदार हथियार के निशान है। सूचना पर मृतक की पत्नी विमला देवी भी मौके पर पहुंची। पति का शव देख रोते-रोते हुए वह बेहोश हो गई।
विमला देवी ने बताया कि रविवार सुबह करीब नौ बजे पति से उसकी मोबाइल पर बात हुई थी। रामनगर में काम न होने के कारण कुछ दिन पहले उसके पति ने अपने पूछडी नई बस्ती में बन रहे मकान में रहकर वहीं पर मजदूरी करने की बात कही थी। सूचना पर एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं सीओ बलजीत सिंह भाकुनी, कोतवाल अबुल कलाम ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। एसपी सिटी ने घटना का शीघ्र खुलासा करने की बात कही है।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी बलजीत सिंह भाकुनी का कहना है कि धारदार हथियार से सिर पर वार कर हत्या की गई है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच पड़ताल कर रही है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। घटना का शीघ्र खुलासा किया जाएगा।
जिस मकान को बना रहा था, उसी में हुई हत्या
रामनगर (नैनीताल)। मेहनत मजदूरी कर जसोद सिंह जिस मकान को अपने परिवार के लिए बना रहा था उसे क्या पता कि उसी में उसकी हत्या हो जाएगी।
अल्मोड़ा निवासी जसोद सिंह की पत्नी विमला देवी के अनुसार, पति मजदूरी करते थे और नई बस्ती पूछड़ी में अपना मकान बने रहे थे। मकान अभी निर्माणाधीन है, हालांकि मकान का अधिकांश काम पूरा हो चुका है। पत्नी ने बताया कि कोरोना की वजह से पति घर पर ही थे और काम न मिलने की वजह से परेशान थे। तीन दिन पहले यह कहकर निकले थे कि रामनगर में काम नहीं मिल रहा है। पूछड़ी में मजदूरी का काम मिल रहा है, वहीं जा रहा हूं। वह अपने ही नवनिर्मित निर्माणाधीन मकान में रह रहे थे।
अब इस मकान में कौन रहेगा
विलाप करते हुए विमला देवी बार-बार यही कह रही थी कि अब इस मकान में कौन रहेगा। दरअसल, इस घर को बनाने के लिए वह पिछले डेढ़ साल से लगे थे। उनका खुद के मकान में रहने का सपना था। वहीं निर्माणाधीन मकान में हुई हत्या के बाद आसपास के लोगों में खलबली मची है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगा रही है।
मकान मेें दो-तीन लोग आते जाते दिखे
हत्या के मामले में पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस को लोगों ने बताया कि रविवार सुबह मृतक के मकान के अंदर दो-तीन लोग जाते देखे गए थे। कोतवाल अबुल कलाम ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर मिलने पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें