फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और चंपावत ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
हल्द्वानी स्टेडियम में खेल निदेशालय द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर बालक वर्ग आमंत्रण फुटबॉ? - फोटो : HALDWANI
विज्ञापन
हल्द्वानी। स्पोर्ट्स स्टेडियम हल्द्वानी में चल रही राज्य स्तरीय जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता तीसरे दिन अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और चंपावत की टीम ने अपने-अपने मैच जीते। बागेश्वर-पौड़ी और टिहरी-नैनीताल के बीच मैच ड्रा रहा।
विज्ञापन

पहला मुकाबला चमोली और अल्मोड़ा के बीच हुआ। इसमें अल्मोड़ा ने तीन-दो से जीत दर्ज की। दूसरा मैच टिहरी और नैनीताल के बीच खेला गया। दोनों ही टीम तय समय पर एक-एक गोल ही कर सकी और मैच ड्रा रहा। तीसरे मैच में पिथौरागढ़ ने तीन-एक से चमोली को शिकस्त दी। चौथे मैच में चंपावत के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तरकाशी को छह-शून्य से मात दी। पांचवां मैच बागेश्वर और पौड़ी के बीच खेला गया। दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर पाईं। यह मैच भी ड्रॉ रहा। मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह ने मैच का शुभारंभ किया। खेल अधिकारी अख्तर अली ने बताया कि फाइनल मैच छह मार्च को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें