फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा में घायल वृद्ध ने दम तोड़ा

Mon, 19 Oct 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा में सड़क हादसे के दौरान घायल वृद्ध ने सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार के दौरान शनिवार की रात दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मेडिकल चौकी पुलिस ने बताया कि अल्मोड़ा जिले के नौगांव नयाल निवासी खड़क सिंह (63) पांच अक्तूबर को जागेश्वर धाम में एक व्यक्ति का दाह संस्कार करने के लिए टैक्सी द्वारा गए थे।

लौटते समय सुआखान के समीप टैक्सी अनियंत्रित होकर गिर गई। इस बीच खड़क सिंह घायल हो गए। परिवार के लोग घायल बुजुर्ग को लेकर सुशीला तिवारी आए।

 यहां उपचार के दौरान शनिवार की रात खड़क सिंह ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सुुपुर्द कर दिया।

ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर के रामपुरा निवासी ओम प्रकाश (45) की शनिवार की रात सोते समय हालत बिगड़ गई। मेडिकल चौकी पुलिस को ओमप्रकाश के पुत्र ने बताया कि पिता ने शराब पी थी। इस कारण उनकी हालत बिगड़ गई। सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार की सुबह उनकी मौत हो गई।   
विज्ञापन
विज्ञापन


नैनीताल के खुरपाताल निवासी हरेंद्र सिंह (35) पुत्र किशन सिंह की शनिवार की रात हालत बिगड़ गई। उल्टी होने पर परिजनों ने युवक को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। आशंका है कि युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें