अल्मोड़ा बस हादसे में पिता की मौत हो गई लेकिन अबोध बच्चों को पता नहीं कि उनके सिर से पापा का साया उठ गया है। घर में सांत्वना देने पहुंच रहे लोगों की भीड़ में बेटा-बेटी की आंखें अपने पिता को ढूंढती नजर आईं। हादसे में पति की मौत से पत्नी भी बेसुध हैं।
पीरूमदारा क्षेत्र के पार्वतीकुंज निवासी पुजारी गिरीश चंद्र ढौंडियाल की बस हादसे में मौत हो गई थी। वह मधुबन कॉलोनी निवासी यजमान देवेंद्र नेगी व वीरेंद्र सिंह के साथ बराथ गांव में पूजा करने गए थे। शोक जताने के लिए पहुंच रहे लोगों की भीड़ गिरीश चंद्र के घर के बाहर नजर आई।