फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बड़े वाहनों के लिए नहीं खुल पाया अल्मोड़ा हाईवे

Thu, 26 Dec 2024 11:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्वारब की पहाड़ी के पास सड़क का 200 मीटर हिस्सा नदी की तरफ धंसने के चलते बुधवार को भी बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो पाई। बड़े वाहनों की आवाजाही नहीं होने से अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ की तरफ आने जाने वाले यात्रियों को 50 किमी अतिरिक्त सफर तय करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से बड़े वाहनों को खैरना से रानीखेत होते हुए अल्मोड़ा भेजा जा रहा है। वहीं, बुधवार को कैंची धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने रानीखेत की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को रानीखेत और अल्मोड़ा सड़क किनारे रोके रखा। इधर, कैंची धाम के पास ट्रक खराब होने से आधे घंटे तक जाम लगने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, रानीखेत सड़क पर वाहनों के भारी दबाव के चलते कनवाड़ी की पहाड़ी के पास 20 मिनट तक जाम लगने से यात्रियों को परेशान होना पड़ा। इधर, भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर भारी वाहनों के नहीं चल पाने से होटल और रेस्टोरेंट संचालक कारोबार को लेकर परेशान हैं।
विज्ञापन

भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें