फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा ने बिजनौर को हराया

Sat, 30 Jan 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्बेट क्लब की ओर से आयोजित टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को अल्मोड़ा के खिलाड़ियों का जलवा रहा। रोमांचक मुकाबले में अल्मोड़ा ने बिजनौर को हराया।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बिजनौर ने 125 रन बनाए। अल्मोड़ा की ओर से गणेश ने तीन विकेट लिये। जवाब में अल्मोड़ा ने सागर के 56, कमल के 18 रनों के सहयोग से मैच जीता।

बिजनौर के शानू, दुष्यंत ने दो-दो विकेट लिए। भुवन शर्मा, अमित अग्रवाल निर्णायक, शैजी खान स्कोरर, कमर अब्बास, विजेंद्र पाल उद्घोषक रहे।

 इस दौरान अरविंद चौधरी, बलविंदर सिंह संटू, नवीन जोशी, दीपक शर्मा, मोहन बिष्ट, इसरार अंसारी, जावेद सिद्दीकी, फैजान, सुंदर बिष्ट, इमरान हुसैन, शाकिर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 क्लब के सचिव मो इसरार अंसारी ने बताया कि शनिवार को पहला मैच ओमकार क्लब रामनगर बनाम नोएडा और दूसरा मैच बजरंगी क्लब रामनगर बनाम अल्मोड़ा के बीच होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें