फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: वीकेंड पर सीटीआर के सभी जोन फुल, होटल-रिसॉर्ट भी पैक

Sat, 24 Oct 2026 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। वीकेंड पर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की सैर करने के लिए पर्यटकों में खासा उत्साह है। अगले तीन दिन तक कॉर्बेट के सभी जोन की बुकिंग फुल हो गई है। रामनगर और आसपास के होटल व रिसॉर्ट में भी एडवांस बुकिंग के चलते चहल-पहल बढ़ गई है।
विज्ञापन

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी और वन्यजीवों के दीदार के लिए पर्यटकों ने पहले से ही एडवांस बुकिंग करा ली है। कॉर्बेट के अलावा रामनगर वन प्रभाग के सीतावनी और तराई पश्चिमी वन प्रभाग के हाथी डांगर व फाटो जोन की बुकिंग भी पैक हो गई है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिमान सिंह ने इस वीकेंड अच्छा कारोबार होने की उम्मीद जताई है।
सप्तहांत पर भीड़ से निपटने को तल्लीताल रोडवेज स्टेशन तैयार
नैनीताल। सप्ताहांत पर पर्यटकों की बढ़ती आमद और स्टेशन पर होने वाली भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने कमर कस ली है। तल्लीताल रोडवेज स्टेशन की प्रभारी विमला के अनुसार, यात्रियों को सुगम यातायात उपलब्ध कराने के लिए वीकेंड पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। सामान्य दिनों में एक बस से दो फेरे लगवाए जाते थे लेकिन शनिवार और रविवार को यात्रियों की संख्या को देखते हुए दो से तीन फेरे लगवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि नैनीताल-हल्द्वानी पर विशेष फोकस है ताकि स्टेशन पर किसी को लंबा इंतजार न करना पड़े। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें