फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ऑल सेंट्स ब्लू, बीएसएसवी, सनवाल और सेंट मेरी विजेता

Thu, 09 Oct 2025 02:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। ऑल सेंट्स कॉलेज में आयोजित छठी शेर्रेड स्मृति इंटर स्कूल गर्ल्स फुटबॉल प्रतियोगिता के तहत बुधवार को चार मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में ऑल सेंट ब्लू टीम ने डीवीटो स्कूल भवाली को 10-0 के बड़े अंतर से हराया।
विज्ञापन


दूसरे मैच में भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय रेड ने मोहन लाल साह बालिका स्कूल को 1-0 से, तीसरे मुकाबले में सनवाल स्कूल ने भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय ब्लू को 1-0 और चौथे मुकाबले में सेंट मेरी कॉन्वेंट कॉलेज ने ऑल सेंट्स व्हाइट को 8-1 से हराया। निर्णायक मंडल में डॉ. मनोज सिंह बिष्ट, प्रेम सिंह रावत, अहमर एहसान, शेर सिंह बोरा, महेश चंद, बृजेश बिष्ट और अनिल रावत रहे। यहां ऑल सेंट्स कॉलेज की प्रधानाचार्य अंजिना रिचर्ड्स, गोपाल बिष्ट, मयंक रावत, दिक्षित बिष्ट, मानिक साह, जनक बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद

जूनियर फीडर गोल्फ स्पर्धा 24 अक्तूबर से

नैनीताल। राजभवन गोल्फ कोर्स नैनीताल में 24 से 26 अक्तूबर तक जूनियर फीडर गोल्फ प्रतियोगिता होगी। इसमें उत्तराखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों से जूनियर खिलाड़ी हिस्से लेंगे। इंडियन गोल्फ यूनियन प्रतियोगिता में सहयोग करेगी। प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य के तहत उत्तरांचल गोल्फ फेडरेशन की ओर से प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। उत्तरांचल गोल्फ फेडरेशन के सचिव हरीश शर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता इंडियन गोल्फ यूनियन के वार्षिक कैलेंडर का हिस्सा है और इसके माध्यम से खिलाड़ियों को राष्ट्रीय रैकिंग पॉइंट प्राप्त होंगे। गोल्फ कैप्टन कर्नल विवेक भट्ट ने बताया प्रतियोगिता की तैयारियों पूरी कर ली गई हैं। आयोजन समिति ने स्थानीय नागरिकों और खेल प्रेमियों से अनुरोध किया कि वे बड़ी संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें