फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी रूटों के प्राइवेट बस अड्डे एक छत के नीचे होंगे

Fri, 04 Aug 2017 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर
विज्ञापन
सभी प्राइवेट बस अड्डे एक छत के नीचे होंगे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम से निजात पाने के लिए प्रशासन ने लोनिवि दफ्तर के सामने छह बीघा जमीन में नया प्राइवेट बस अड्ड़ा बनाने की योजना बनाई है। वन विभाग से यह जमीन मिलने पर शहर से संचालित होने वाले सभी रूटों के प्राइवेट बस अड्डों को एक छत के नीचे लाया जाएगा। 
विज्ञापन


यहां के अधिकतर प्राइवेट बस अड्डे एनएच से संचालित हो रहे हैं। इस कारण भी यातायात प्रभावित हो रहा है। इस समस्या को सुलझाने के लिए प्रशासन ने मुहिम तेज कर दी है। इसके लिए जल्द ही संयुक्त सर्वे किया जाएगा। संयुक्त प्राइवेट बस अड्डा बनने के लिए राजस्व विभाग ने वन विभाग से अपनी छह बीघा जमीन वापस मांगी है।

इस समय यह जमीन बिजरानी रेंज के बफर जोन क्षेत्र में है। इस जमीन को वापस लेने के लिए एसडीएम पारितोष वर्मा ने कार्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) निदेशक को पत्र भेजा है। उन्होंने इस जमीन का सर्वे करने को कहा है। वहीं सीटीआर निदेशक सुरेंद्र मेहरा ने बताया कि पत्र मिला है। यह मामला हमारे स्तर का नहीं है। इसलिए यह पत्र पीसीसीएफ को भेजा गया है। वहां से आदेश मिलने पर ही संयुक्त सर्वे कराया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें