फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्याल्दे को भी रामनगर एआरटीओ मे समायोजित करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। भाजपा सल्ट के मंडल अध्यक्ष मनोज करगेती के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एआरटीओ विमल पांडेय को ज्ञापन सौंपा। इसमें अल्मोड़ा जिले के ब्लॉक और तहसील स्याल्दे को एआरटीओ रामनगर में समायोजित करने की मांग की गई। ज्ञापन में बताया कि रामनगर में एआरटीओ बनने से पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों को अत्यधिक लाभ मिला है। ऐसा ही एक पर्वतीय क्षेत्र स्याल्दे ब्लॉक भी है, जिसका वर्तमान आरटीओ अल्मोड़ा है। दूरी अधिक होने के कारण वहां के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने उक्त संबंध में पांडेय ने स्याल्दे ब्लॉक को भी एआरटीओ रामनगर में समायोजित करने की मांग की है। इस दौरान दिनेश मेहरा, रोहित मेहरा, रविंद्र रौतेला, विक्रम भट्ट, दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें