पिछले दिनों आगरा के सेंट मेरी चर्च में हुए हमले के विरोध में नगर के मिशनरी विद्यालय बृहस्पतिवार को बंद रहेंगे। घटना के विरोध में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की।
प्रधानाचार्यों ने कहा कि आगरा में हुई घटना से क्रिश्चियन समुदाय के लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है। अभी तक दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि आगरा की घटना के विरोध में बृहस्पतिवार को एक दिन के लिए सेंट जोजफ, सेंट मेरी, आल सेंट, शेरवुड और सेंट जोंस विद्यालय बंद रहेंगे।
इस दौरान सेंट जोजफ के प्रधानाचार्य पीटर इमेनुअल, शेरवुड के अमनदीप संधू, आल सेंट्स की किरन जरमाया, सेंट मेरी की सिस्टर डेमियन सीजे, सेंट मेरी की मैनेजर सिस्टर असंता सीजे, सेट जोजफ के मैनेजर वाल्टर आदि थे।
जीवनदान अस्पताल भी रहेगा बंद
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। आगरा के सेंट मेरी चर्च प्रकरण के विरोध में ईसाई मिशनरी द्वारा संचालित मोतीनगर स्थित जीवनदान अस्पताल भी बृहस्पतिवार को बंद रहेगा। अस्पताल की प्रबंधक सिस्टर मेरी ने यह जानकारी दी।