फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ऑल इंडिया ट्रेड्स कप हॉकी का आगाज आज

Thu, 04 Jun 2026 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल की ऐतिहासिक खेल विरासत आज एक नए और गौरवशाली अध्याय की साक्षी बनने जा रही है। जिला क्रीड़ा संघ और अमर उजाला के संयुक्त आयोजन में बृहस्पतिवार को प्रतिष्ठित ऑल इंडिया ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता (100वें वर्ष) का भव्य शुभारंभ होगा। सुखजीवन हॉकी क्लब आगरा और यूएस नगर इलेवन रुद्रपुर के बीच पहला मैच होगा। खेलप्रेमियों को पहला ही शानदार मैच देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन

100 साल के लंबे और यादगार सफर को समेटे इस टूर्नामेंट को यादगार बनाने के लिए डीएसए ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मल्लीताल खेल मैदान में टूर्नामेंट के भव्य उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। डीएसए के महासचिव मनोज जोशी के अनुसार यह टूर्नामेंट केवल एक प्रतियोगिता नहीं बल्कि पहाड़ की छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच देने का साझा मिशन है। इस ऐतिहासिक वर्ष की विजेता टीम को 1.50 लाख रुपये और उपविजेता को एक लाख रुपये मिलेंगे। इस बार प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से चार दर्जन से अधिक टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें