रामनगर। मध्यप्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ के शिकार की घटना के बाद वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (डब्ल्यूसीसीबी) ने बाघों की सुरक्षों को लेकर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व को भी अलर्ट किया है। पार्क प्रशासन ने बाघों की सुरक्षा को लेकर वन कर्मियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।
साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन चेकिंग शुरू कर दी गई है। कॉर्बेट के निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि मध्यप्रदेश की घटना के बाद सीटीआर में भी अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि ड्रोन, हाथी व वन कर्मियों की गश्त से कार्बेट के सीमावर्ती व संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी की जा रही है। संवाद