फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बर्ड फ्लू को लेकर रामनगर में भी अलर्ट जारी

Thu, 21 Aug 2025 02:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
रामनगर। बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद एसडीएम रामनगर ने भी नगर में अलर्ट घोषित कर दिया है। संबंधित विभाग को पॉल्ट्री फार्म समेत अन्य स्थानों पर कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को एसडीएम प्रमोद कुमार ने कार्यालय में इस संबंध में बैठक बुलाई। बैठक में स्वास्थ्य, परिवहन, वन, पुलिस, लोनिवि, पशु पालन, ब्लॉक ऑफिस, फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। उन्होंने विभागों से किसी भी स्थान पर होने वाली पक्षियों की अचानक मौतों की जानकारी तत्काल देने को कहा। एसडीएम ने पशुपालन अधिकारी से सभी पॉल्ट्री फार्मों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए ताकि किसी भी संभावित खतरे का पता लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर पॉल्ट्री फार्मों से सैंपल भी लिए जाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें