फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: गर्जिया के चोफला गांव पहुंची राजस्व विभाग की टीम

Thu, 21 Aug 2025 02:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत आने वाले वन ग्राम चोफला में बुधवार को प्रशासन की टीम ने राफ्ट से नदी पार कर रसद आदि जरूरत की चीजें पहुंचाईं।बीते दिनों बारिश के चलते कोसी नदी का जलस्तर कई गुना बढ़ गया था। इसके चलते गर्जिया से सटी पहाड़ी खिसक गई थी जिससे चोफला गांव के आने-जाने का रास्ता बह गया था। इससे गांव का संपर्क रामनगर से बिलकुल कट गया था।
विज्ञापन


इस गांव में छह परिवार रहते हैं जिनके सामने खाद्य सामग्री समेत जरूरी चीजों का संकट खड़ा हो गया था। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि गांव में रोजमर्रा की सामग्री की कमी को देखते हुए बुधवार को राजस्व विभाग की टीम गांव के निरीक्षण के लिए भेजी गई। टीम राफ्ट के माध्यम से नदी पार कर गांव तक पहुंची। इस दौरान गांव में लोगों की समस्याएं सुनते हुए उन्हें जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई गई। उन्होंने बताया कि मानसून सीजन खत्म होने के बाद वनविभाग के साथ मिलकर मार्ग का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें