फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब और स्मैक कर रही है युवाओं को बर्बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। लामाचौड़ क्षेत्र में शराब, स्मैक और चरस की तस्करी बड़े पैमाने पर हो रही है। इससे क्षेत्रवासी परेशान हैं। जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं हो रहा है। लोगों ने नशाखोरी पर लगाम नहीं लगाए जाने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

अमर उजाला आपके द्वार कार्यक्रम के तहत बुधवार को लामाचौड़ में क्षेत्र के ईसाई नगर, गुनीपुर भौना, कुरिया गांव, गुजरौड़ा, जयपुर पाडली आदि गांवों के लोगों की समस्याएं सुनीं गईं। ग्रामीणों ने बताया कि इलाके की सबसे प्रमुख समस्या कच्ची शराब की बिक्री, चरस, स्मैक का बढ़ता कारोबार है। स्कूली बच्चों तक स्मैक पहुंचने लगी है। गांधी आश्रम और आम्रपाली में दो स्थानों पर पुलिस चौकी है लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है।
जयपुर पाडली के प्रधान कमल पडलिया, तारधाम मंदिर समिति अध्यक्ष जमन सिंह निगल्टिया, सचिव गोपाल पडलिया, संजय निगल्टिया, योगेश पांडे, गोविंद मंगोलिया, संजय गुणवंत, मनोज चौहान, योगेश कुरिया, नवीन निगल्टिया, कृष्णानंद जोशी, सीताराम बाबा, दिनेश चंद्र ग्याल, दीप चंद्र गुणवंत, उमेश चंद्र जोशी ने अपनी बात प्रमुखता से रखी।
विज्ञापन

ये समस्याएं भी उठीं
- सड़कें जर्जर हाल में हैं। इनका सड़कों का निर्माण नहीं किया गया है। 52 डांठ से फतेहपुर सड़क का निर्माण 72 साल बाद भी नहीं किया गया है। नवाड़ सैलानी में सड़क नहीं होने से आज भी मरीजों को डोली या चारपाई में अस्पताल लाना पड़ता है। कुरियागांव चौराहे में स्पीड ब्रेकर नहीं हैं। लामाचौड़ इंटर कालेज से कठघरिया, ईसाई नगर, गुनीपुर भौना, कुरिया गांव में सड़कों का निर्माण नहीं किया गया है।
- क्षेत्र में करीब 500 हेक्टेयर में सिंचाई होती है लेकिन नहरों और गूलों के क्षतिग्रस्त होने से किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पाता है। सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलने से खेती बर्बाद हो रही है।
जनता की मांग
-क्षेत्र में जितने भी पोखर हैं, उन्हें ग्राम पंचायतों के अधीन किया जाए।
- लामाचौड़ चौराहे में फड़, ठेली, ऑटो रिक्शा के अतिक्रमण से अक्सर जाम रहता है। चौराहे को अतिक्रमण मुक्त किया जाना चाहिए।
-स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के जिलाध्यक्ष उमेश चंद्र जोशी ने उत्तराधिकारियों को पेशन दिए जाने की मांग उठाई।
लामाचौड़ के सामाजिक कार्यकर्ता संजय निगल्टिया ने कहा कि नशे का कारोबार फल फूल रहा है। पुलिस, प्रशासन को कई बार शिकायत की गई है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। नशे के कारोबार पर सख्ती से रोक लगाई जानी चाहिए।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीरज तिवारी ने कहा कि देश की युवा पीढ़ी नशे के जाल में फंसती जा रही है। क्षेत्र में खुलेआम शराब की तस्करी हो रही है। समाजसेवी, जनप्रतिनिधि आगे आकर इसकी रोकथाम की पहल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें