फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: स्कूलों में नियमों की छुट्टी करने के बाद बज गई खतरे की घंटी

Sat, 20 Dec 2025 02:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को स्कूल की छुट्टी समय से पहले करना भारी पड़ गया। शुक्रवार को सीईओ के निरीक्षण के दौरान मामला सामने आया। सीईओ ने दोनों विद्यालयों के 17 शिक्षकों व लिपिक का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।  
विज्ञापन

शुक्रवार को सीईओ गोविंदराम जायसवाल ने प्राथमिक विद्यालय सांवल्दे, कन्या जूनियर सांवल्दे, पटरानी प्राथमिक एवं हाईस्कूल, ढेला प्राथमिक विद्यालय समेत 20 से अधिक स्कूलों का औचक निरीक्षण किया।
उन्होंने कक्षाओं में शिक्षण का निरीक्षण करने के साथ-साथ स्वयं भी शिक्षण कार्य किया। सीईओ सेमलखलिया के प्राथमिक व इंटर कॉलेज में निरीक्षण के लिए पहुंचे तो स्कूलों की छुट्टी तीन बजे से पूर्व ही कर दी गई थी। सीईओ ने बताया कि स्कूल में छुट्टी का समय तीन बजकर 40 मिनट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां प्रधानाचार्य मनोज जोशी, नवेंदु मठपाल, सीपी खाती, संत सिंह, हरीश कुमार, महेंद्र आर्या आदि थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें