आल सेंट्स कॉलेज में रविवार को एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। इसमें मिलमन हाउस ने पहला, राबिंसन ने दूसरा और डारथी सदन ने तीसरा स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
इस मौके पर अम्तुल स्कूल के प्रधानाचार्य आरएन ठाकुर, अनूप साह, सुषमा रावत भी मौजूद रहे। इससे पूर्व प्रधानाचार्या किरन जरमाया ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
इस मौके पर केएल रस्तोगी स्मृति पुरस्कार बेस्ट आल राउंडर 5100 रुपये की राशि और ट्राफी छात्रा वंशिता खन्ना को दी गई। एथलीट आफ द मीट सिमरन ढिल्लन, दुआ स्पेशल सीनियर सेक्शन रिचा चौधरी और जूनियर वर्ग में रिया ढैला को मिला।