सहालग शुरू हो चुके हैं। 21 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर सौभाग्य समृद्धि योग होने से इस दिन रिकार्ड विवाह लग्न हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक इस बार बैसाख और ज्येष्ठ में कई विशेष विवाह लग्न हैं।
ज्योतिषियों के मुताबिक अक्षय तृतीया कृतिका नक्षत्र में पड़ रही है। इस दिन आभूषण, वस्त्र, अनाज आदि की खरीदारी के लिए भी शुभ मुहूर्त है। पर्व निर्णय सभा के आचार्य जगदीश चंद्र भट्ट, डा. नवीन चंद्र जोशी, डा. गोपाल दत्त त्रिपाठी, आचार्य भुवन चंद्र त्रिपाठी और आचार्य मनोज पांडे ने बताया कि इस बार 29 अप्रैल, 3 मई, 19 मई और 11 मई को विशेष विवाह लग्न हैं।
इसके अलावा 22, 23 और 27 अप्रैल से 3 मई, 7 से 11 मई, 19, 20 मई, 3 और 12 जून को भी सहालग के उत्तम लग्न हैं। जिन्हें चंद्रमा पैट होगा वह अन्य दिनों में भी विवाह लग्न सुझा सकते हैं। 12 जून के बाद विवाह लग्न समाप्त हो जाएंगे। 17 जून से अधिकमास शुरू होने से आगे भी विवाह लग्न बंद हो जाएंगे।
अक्षय तृतीया पर आभूषणों की खरीदारी शुभ रहेगी
ज्योतिषियों के मुताबिक 21 अप्रैल को कृतिका नक्षत्र होने से यह आभूषणों, वस्त्र आदि की खरीदारी के लिए शुभ है। इस दिन 10 बजे से 1 बजे तक और 3 बजे से सूर्यास्त तक खरीदारी का उत्तम मुहूर्त है। ज्योतिषी डा. नवीन चंद्र जोशी के मुताबिक मेष, कर्क, धनु और तुला राशि वालों के लिए स्वर्ण आभूषण और रत्न, वृश्चिक, मकर राशि वालों के लिए चांदी, वस्त्रत्त्, अनाज की खरीदारी शुभ रहेगी। अन्य राशियों के लिए मकान का शुभारंभ, नए वस्त्रत्त् और चांदी की खरीदारी उत्तम रहेगी। मिथुन, तुला और कुंभ राशि वालों को इस दिन शिवपूजन करना चाहिए, इससे दोष दूर होंगे। देव प्रतिमा और अन्न की खरीदारी करें। अच्छे परिणाम मिलेंगे।