फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश का तोहफा, रावत का पैगाम

Mon, 19 Oct 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड सीएम हरीश रावत ने कहा कि एनडी तिवारी 90 नाट आउट हैं, उनकी हार्दिक इच्छा है कि वह सेंचुरी बनायें। और उससे ज्यादा जीये। उनका व्यक्तित्व इतना ऊंचा है कि बड़ा से बड़ा व्यक्ति बौना नजर आता है।
विज्ञापन


आर्थिक, विकास के मामलों में उनका योगदान महत्वपूर्ण है। बड़े भाई का दायित्व बनता है, वह छोटे भाई को आगे बढ़ने में मदद करे।

यूपी सीएम भले उम्र में छोटे हैं, लेकिन बड़े भाई का दर्जा बड़ा ही है। जो भी परिसंपत्ति का बंटवारा है, वह बड़े-छोटे भाई मिलकर सुलटा लेंगे। वैसे भी गंगा ने दोनों प्रदेशों को जोड़ा हुआ है।

वहीं, हरीश रावत जाने के बाद करीब सवा घंटे बाद दुपहर 2:40 पर पहुंचे सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि इस लोकार्पण कार्यक्रम का दिन विशेषकर एनडी तिवारी के जन्म दिवस के लिए ही चुना गया।
विज्ञापन


यह मार्ग उनके नाम से जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि यह रोड दोनों स्टेट को जोड़ती है। इसके बनने से दोनों राज्यों के लोगों का फायदा होगा, वाहनों की रफ्तार बढ़ेगी।

 उन्होंने कहा कि एनडी तिवारी समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष व्यक्ति रहे हैं। पूर्व सीएम के कारण ही दोनों राज्य के रिश्ते और मजबूत होंगे।

उत्तराखंड राज्य की मदद के लिए यूपी हमेशा तैयार है, इसके लिए नियम की परिधि से भी आगे निकल कर मदद की जाएगी।

 बस संचालन, मेडिकल कालेज की पीजी सीट का मामला सामने आया था, उत्तराखंड सीएम ने फोन किया। मैंने कहा कि जनता कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए, वह किसी भी बस से यात्रा करें।

उत्तराखंड के लोगों की यूपी में मेडिकल कालेज में पीजी सीट के लिए व्यवस्था पूर्व की तरह ही रहने का आश्वासन दिया।

 बाद यूपी के सीएम ने मंच पर एनडी तिवारी का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इससे पूर्व एनडी तिवारी को सीएम ने शाल ओढ़ाकर जन्मदिन की शुभकामना दी।

वित्त मंत्री डा. इंदिरा हृदयेश ने विशेषकर दिल्ली को जोड़ने वाले मार्ग का हिस्सा जो यूपी(रामपुर) में आता है, उसे दुरुस्त कराने की मांग की, जिससे पहाड़ में आने वाले पर्यटकों को मदद मिल सके।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सीएम हरीश रावत का मसूरी में कार्यक्रम था, ऐसे में उनको जाना पड़ा। उसके लिए वह माफी चाहती हैं।

दर्जा राज्य मंत्री रोहित शेखर ने कहा कि परिसंपत्ति विवाद अफसरों के कारण सुलट नहीं पा रहा है। इसमें दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों का पहल करनी होगी।

इस दौरान मंच पर यूपी कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी, उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, हरीश दुर्गापाल, उज्ज्वला तिवारी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें