फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरफोर्स और दिल्ली सेमीफाइनल में

Thu, 05 Feb 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
एमपी इंटर कालेज के खेल मैदान में चल रही कार्बेट कप टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को दो मैच खेले गए। मैच का शुभारंभ प्लाइवुड एसोसियेशन के अध्यक्ष संदीप गुप्ता, विनोद कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन


पहले खेलते हुए डीएम क्लब काशीपुर की टीम मात्र 86 रनों पर आलआउट हो गई। जवाब में इंडियन एयरफोर्स की टीम ने तीन विकेट पर जीत हासिल कर ली। दूसरे मैच में उन्नति स्पोर्ट्स क्लब दिल्ली ने 170 रन बनाए। कप्तान राजेंद्र बिष्ट ने सर्वाधिक 80 रन बनाए। जवाब में उत्तराखंड पुलिस की टीम 145 रन ही बना सकी।

निर्णायक भुवन शर्मा, फईम कुरैशी, स्कोरर मनप्रीत सिंह सेठी, मोहित कोटियाल रहे। इस दौरान नवीन जोशी, अरविंद चौधरी, शकील अहमद, नदीम अख्तर आदि थे। क्लब के सचिव मो. इसरार अंसारी ने बताया बृहस्पतिवार को सेमीफाइनल मैच बरेली बनाम उन्नति स्पोर्ट्स क्लब दिल्ली और यंग स्टार दिल्ली बनाम इंडियन एयरफोर्स के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें