फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच डाक्टरों का करार खत्म

Tue, 03 Mar 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बेस अस्पताल में आने वाले मरीजों को अब डाक्टरों की कमी से दो-चार होना पड़ेगा। पांच डाक्टरों का करार खत्म होने के साथ ही अब बेस में एक दर्जन डाक्टर ही बचे हैं, जबकि एक दर्जन डाक्टरों के पद वर्षों से रिक्त चल रहे हैं। सीएमओ ने स्वास्थ्य महानिदेशक से डाक्टरों का करार बढ़ाने की संस्तुति की है।
विज्ञापन


बेस अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 12 से 14 सौ तक मरीज ओपीडी में आते हैं। फिजीशियन डा. पीएस टाकुली एक दिन बेस में और एक दिन हृदय विभाग में ओपीडी में मरीजों को देखते हैं। फिजीशियन डा. सीजेएस होरा के कारण दिक्कत नहीं होती थी। 28 फरवरी को डा. सीजेएस होरा (फिजीशियन), डा. केएस पांगती (ईएनटी), डा. एचसी भट्ट (एनस्थीसिया), डा. चंदन सिंह ह्यांकी (ब्लड बैंक इंचार्ज), डा. केसी चौधरी (पैथालाजिस्ट) का करार खत्म हुआ है। ये सभी डाक्टर काफी लंबे समय से करार पर नियुक्त थे।

सीएमओ डा. एलएम उप्रेती ने स्वास्थ्य महानिदेशक डा. जीएस जोशी से उक्त डाक्टरों का करार बढ़ाने की संस्तुति की है। डा. जोशी ने बताया कि सूची शासन को भेज दी गई है और एक-दो दिन के भीतर डाक्टरों का करार बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें