फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू एज वॉरियर्स हैं अग्निवीर : राज्यपाल

Sat, 30 May 2026 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने शुक्रवार को असम रेजिमेंट के सातवें बैच के अग्निवीरों की पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने नवप्रशिक्षित अग्निवीरों को राष्ट्रसेवा, अनुशासन और समर्पण के लिए प्रेरित किया। अग्निवीरों को भारत के आधुनिक और तकनीक-सक्षम न्यू एज वॉरियर्स बताया।
विज्ञापन

राज्यपाल ने कहा कि यह राष्ट्रसेवा के एक नए अध्याय का शुभारंभ है। उन्होंने अग्निवीरों से कहा कि उनकी एकमात्र पहचान भारतीय सैनिक है। उनका धर्म राष्ट्रधर्म और जाति भारतीय है।
राज्यपाल ने रेजिमेंट की वीरता और राष्ट्रनिष्ठा के इतिहास की सराहना की। उन्होंने अग्निवीरों को इस गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
गुरमीत सिंह ने भविष्य के युद्धों में तकनीकी श्रेष्ठता पर जोर दिया। उन्होंने अग्निवीरों से साइबर सुरक्षा, ड्रोन तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता में दक्ष बनने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें