फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा के बाद आपस में भिड़े स्कूली बच्चे, एक दूसरे को जमकर पीटा

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
हल्द्वानी। बिड़ला रोड पर महर्षि स्कूल के पास छात्रों के दो गुट बुधवार को आपस में भिड़ गए। एक गुट एक छात्र किशोर को पीट रहे थे, जिसका कुछ लोग फोटो खींच रहे थे लेकिन किसी ने बचाने की कोशिश नहीं की। सूचना पर पुलिस के पहुंचने पर दोनों पक्ष के छात्र मौके से भाग गए।
विज्ञापन

दोपहर करीब 1:30 परीक्षा छूटने के बाद छात्रों की भीड़ स्कूल के सामने जमा हो गई। इसी समय उनमें किसी बात को लेकर विवाद हो गया और वह भिड़ गए। इसके बाद एक छात्र पैदल जा रहा था। तभी बाइक सवार तीन छात्र आए और पैदल जा रहे छात्र को सरिया आदि से पीटने लगे।
सभी छात्र यूनिफार्म में थे। सूचना पर पहुंची पुलिस से पहले ही सभी छात्र मौके से भाग गए। टीपीनगर चौकी प्रभारी राहुल राठी ने बताया कि किसी पक्ष से लिखित शिकायत नहीं मिली है। कहा कि स्कूल की छुट्टी के समय पुलिस गश्त करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें