फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव तिथि के बाद होगी बोर्ड परीक्षा की घोषणा

Sat, 10 Dec 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
विज्ञापन
उत्तराखंड बोर्ड रामनगर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद 2017 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की तिथि को लेकर असमंजस में है। तिथियों की घोषणा में  2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव आड़े आ रहे हैं। 2016 में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा 4 मार्च से शुरू होकर 3 अप्रैल तक संपन्न हो गई थी। इंटर बोर्ड परीक्षा 17 मार्च से शुरू होकर 5 अप्रैल तक संपन्न हो गई थी। इस बार राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों के कारण बोर्ड अपनी सारी तैयारियों के बावजूद बोर्ड परीक्षा तिथि घोषित नहीं कर पा रहा है। 
विज्ञापन


बोर्ड सचिव आरडी शर्मा ने बताया कि जल्दी ही चुनाव आयोग के साथ बैठक कर विधिवत बोर्ड परीक्षाओ की तिथियां घोषित कर दी जाएंगी। बोर्ड कार्यालय पर विधानसभा चुनाव का इतना दबाव है कि विगत वर्ष तक 1 फरवरी से 28 फरवरी के मध्य संपन्न होने वाली बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाओं को इस बार पंद्रह दिन पूर्व 16 जनवरी से 15 फरवरी के मध्य संपन्न करवाने के निर्देेश जारी कर दिए गए हैं। शर्मा ने बताया कि बोर्ड परीक्षाएं जब भी संपन्न की जाएं इसके साथ ही बोर्ड पर सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले का दबाव रहेगा जिसके अनुसार 10 जून से पहले परीक्षाफल घोषित करना है।

रामनगर। उत्तराखंड बोर्ड द्वारा बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। 13 जनपदों में बोर्ड परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्यों और परीक्षा प्रभारियों के साथ कार्यशाला आयोजित की जा चुकी है। ऊधमसिंह नगर में 16 दिसंबर से पहले कार्यशाला आयोजित कर ली जाएगी। कार्यशाला में परिषदीय परीक्षा 2017, नामावली प्रेषण, आनलाइन पंजीकरण, आदर्श प्रश्नपत्र निर्माण आदि को लेकर परीक्षण दिया जा रहा है। कार्यशाला अपर सचिव बीपी सिमल्टी, संयुक्त सचिव बीएमएस रावत, संयुक्त सचिव आरसी पुरोहित, शोध अधिकारी मनोज पाठक, विजय बलौदी आदि के नेतृत्व में आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन


रामनगर। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के हाईस्कूल वर्ग में इस वर्ष कुल 153634 छात्र छात्राएं परीक्षा देंगे। संस्थागत वर्ग में 73259 छात्र, 75006 छात्राएं  जबकि व्यक्तिगत वर्ग में 3366 बालक और 2003 बालिकाएं परीक्षा देंगे। हाईस्कूल के सर्वाधिक परीक्षार्थी ऊधमसिंह नगर (24719) जबकि सबसे कम परीक्षार्थी चम्पावत (4867) में है। इंटर संस्थागत वर्ग में 60619 बालक और 64468 बालिकाएं हैं।

व्यक्तिगत में 4920 बालक और 3410 बालिकाएं हैं। इस वर्ष 1319 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पौड़ी जिले में सर्वाधिक परीक्षा केंद्र 167 हैं जबकि सबसे कम 40 चंपावत जिले में है। राज्य में 250 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है जबकि 24 परीक्षा केंद्रों को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है। हरिद्वार और पौड़ी जिले में 8-8 अति अतिसंवेदनशील केंद्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें