फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के बाद गिरवी रखता था बाइक, धरा गया 

Tue, 05 Jul 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर से बाइक चुराकर उन्हें गिरवी रखने वाला चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। चोर की निशानदेही पर पुलिस ने दरगाह नत्थन पीर मजार के जंगल से तीन बाइकें बरामद की हैं। इसके अलावा शहर से चोरी हुई दो अन्य बाइकों के बारे में भी उससे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


रविवार शाम कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान ललितपुर मोड़ पीरूमदारा में एक संदिग्ध युवक को घूमते हुए देखा। पूछताछ में युवक सही जवाब नहीं दे पाया। शक के आधार पर पुलिस इसे कोतवाली ले आईं, जहां इसने अपना नाम राजपाल सिंह सैनी निवासी ग्राम पुछवाड़ा थाना स्वार रामपुर (यूपी) बताया। उसने बताया कि वह रामनगर से बाइक चुराकर मुरादाबाद, रामपुर में तीन या चार हजार में गिरवी रख देता था। बाद में उन्हें लेने नहीं आता था।

रामपाल ने बताया कि उसने शिखर पैथोलॉजी लैब गैस गोदाम रोड से प्लेटिना बाइक, ब्रजेश अस्पताल काशीपुर रोड से बजाज डिस्कवर एवं भवानीगंज से स्प्लैंडर बाइक चुराई है। उसने यह भी बताया कि बाइक चुराने के बाद वह उसकी नंबर प्लेट निकाल देता था। सीओ स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि चोर को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। टीम में कोतवाल बीएस भाकुनी, एसएसआई प्रमोद पाठक, एसआई विपिन जोशी, राजीव उप्रैती, नसीम अहमद, महेंद्र डंगवाल, संजय कुमार, गुरजीत सिंह, मनमोहन रावत आदि थे। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें