फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दून के बाद हल्द्वानी के पार्षदों ने भी मांगा भत्ता

Sun, 03 May 2026 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नगर निगम देहरादून में पार्षदों के लिए 25 हजार रुपये भत्ता देने का प्रस्ताव पास होने के बाद हल्द्वानी में भी यह मांग जोर पकड़ गई है। शनिवार को एकाएक नगर निगम पहुंचे पार्षद ने इस संबंध में मेयर गजराज सिंह बिष्ट से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पार्षद निधि और भत्ते के लिए निगम के फंड से बजट की व्यवस्था करने की मांग उठाई। उनका कहना था कि शासन स्तर पर मामले का समाधान होना मुश्किल है। इस पर मेयर ने शीघ्र बोर्ड बैठक बुलाकर देहरादून की तरह ही प्रस्ताव पास कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि शासन में पार्षद के भत्ते का प्रस्ताव भेजा जाएगा। पार्षदों ने मेयर को ज्ञापन सौंपा। मेयर से मिलने वाले राजेंद्र सिंह जीना, मनोज जोशी, रवि जोशी, मुकुल बल्यूटिया, रोहित कुमार, नीमा भट्ट, भागीरथी देवी, बीना चौहान, तनुजा जोशी, रुकमणि देवी आदि रहीं।
विज्ञापन


शिकायतें सुनीं, पार्षद बोली-नगर निगम में पहुंचा दूंगी सुअर
मेयर से मिलने के बाद पार्षद नगर आयुक्त परितोष वर्मा से मिले। उन्होंने एक-एक कर अपने वार्डाें की समस्याएं गिनाईं। पार्षदों ने कहा कि हल्की बारिश में ही वार्ड की सड़कों पर पानी भर रहा है। नए वार्डाें में सड़कों का काम पूरा होने के बावजूद ड्रेनेज न होने से लोग परेशान हैं। खोदाई के बाद सड़क को अधूरा छोड़ने से हादसे में लोग चोटिल हो रहे हैं। जलभराव की समस्या से निजात को सोखता पिट बनाने की मांग उठी थी, इस पर भी कोई ध्यान नहीं दे रहा। इस पर नगर आयुक्त ने पार्षदों की शिकायतें दर्ज कीं। वहीं, वार्ड-10 मल्ला गोरखपुर की पार्षद बीना चौहान ने नगर आयुक्त से मिलकर स्पष्ट किया कि यदि उनके वार्ड में घूम रहे सुअर न हटाए गए तो वह एक महीने के बाद उन्हें पकड़कर नगर निगम कार्यालय में छोड़ देंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें