फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: 30 घंटे से लगी आग में झुलसी क्षेत्र की हरियाली, वन संपदा को पहुंचा भारी नुकसान

Tue, 26 May 2026 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल

सार

नैनीताल डिविजन के मनोरा रेंज में पिछले 30 घंटे से जंगल धधक रहे हैं जिससे वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचने के साथ ही आबादी वाले क्षेत्रों पर भी खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन
बल्दियाखान क्षेत्र में सड़क किनारे पानी डालकर आग बुझाते दमकल कर्मी। - फोटो : स्रोत : विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 नैनीताल डिविजन के मनोरा रेंज में 30 घंटे से जंगल जल रहे हैं। रविवार सुबह नैनागांव क्षेत्र से लगी आग ने बल्दियाखान क्षेत्र में फैलने के बाद सोमवार को पटवाडांगर क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। वनाग्नि से वन संपदा को नुकसान पहुंचने के साथ आवासीय क्षेत्रों तक आग पहुंचने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


वन विभाग के अनुसार रविवार सुबह बल्दियाखान के समीपवर्ती नैनागांव में किसी अराजक तत्व ने जंगल में आग लगा दी थी। सूचना मिलते ही वन विभाग व दमकल की टीम ने आग बुझाना शुरू किया। घंटों की मशक्कत के बाद कई स्थानों पर आग पर काबू पाया गया लेकिन सोमवार को दोबारा धधकी आग पटवाडांगर क्षेत्र के जंगल में फैल गई। दमकल के कई फायर टेंडर पूरे दिन आग बुझाने के लिए दौड़ते रहे। शाम चार बजे तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। डीएफओ आकाश गंगवार ने बताया कि दमकल की टीम के सहयोग से आग बुझाने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही आग लगाने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है।

उधर, ज्योलीकोट घाटी में वनाग्नि से चारों ओर धुएं का गुबार रहा। बल्दियाखान के आरुखान, बसगांव और चोपड़ा से सटे क्षेत्रों में जंगल धधकते रहे। वन विभाग के कई दल आग को नियंत्रित करने में जुटे हैं। रेंज अधिकारी नितिन पंत ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


भीमताल में भीषण आग से वन संपदा को भारी नुकसान

भीमताल के सौनगांव के जंगल की आग से वन संपदा को बेहद नुकसान पहुंचा है। रविवार की रात सौनगांव के जंगल में लगी आग को आबादी क्षेत्र में बढ़ता देख ग्राम प्रधान मुकेश पलड़िया ने ग्रामीणों के साथ आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तेज हवा के चलते आग क्षेत्र में फैल गई। सोमवार को वन विभाग की मदद से ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, लेकिन शाम को दोबारा आग ने विकराल रूप ले लिया। प्रधान मुकेश पलड़िया ने बताया कि देर रात तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका। बेतालघाट क्षेत्र के जंगलों में भी आग लगने से वन संपदा को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें