फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कस्तूरी और मोनाल सदन ने जीते क्रिकेट मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। ग्राम छोई स्थित राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में सोमवार से सब जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हो गया। पहले दिन कस्तूरी सदन और बुरांश सदन की टीमों के बीच मैच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए बुरांश सदन की टीम निर्धारित 10 ओवरों में 40 रन बनाकर आउट हो गई। जवाब में कस्तूरी सदन ने सक्षम रावत के 25 रनों की सहायता से बिना विकेट खोए 41 रन बनाकर 10 विकेट से मैच जीत लिया। दूसरे मैच में मोनाल सदन ने 6 विकेट के नुकसान पर 63 रन बनाए। ब्रह्मकमल सदन की टीम निर्धारित 10 ओवरों में 4 विकेट पर मात्र 32 रन ही बना पाई। मोनाल सदन ने यह मुकाबला 31 रनों से जीत लिया। इस दौरान क्रीड़ा प्रभारी नवीन जोशी, सुरेश चंद्र जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें