नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में एक अधिवक्ता के घर से चोरी के मामले में पुलिस ने घर में काम करने वाली महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार मल्लीताल मनकापुर क्षेत्र निवासी अधिवक्ता भगवत मेहरा ने पुलिस को तहरीर सौंपी। उन्होंने घर में काम करने वाली नैनी विहार मल्लीताल निवासी महिला पर चोरी का आरोप लगाया। अधिवक्ता का कहना है कि उन्होंने घर में 24 हजार की नकदी रखी हुई थी। मंगलवार सुबह रकम में से पांच हजार रुपये कम थे। छानबीन करने पर घर में काम करने वाली महिला के पास पांच हजार की धनराशि पाई गई। उसके बाद अधिवक्ता ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूछताछ के लिए महिला को कोतवाली ले आई। एसआई सोनू बाफिला ने बताया कि तहरीर के आधार पर अधिवक्ता के घर काम करने वाली मल्लीताल निवासी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।