फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना परिचय पत्र विवि परिसर में नहीं मिलेगा प्रवेश

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में बगैर परिचय पत्र के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। कर्मचारियों, अधिकारियों को तय समय पर कार्यालय में पहुंचना होगा। समय पर विवि नहीं आने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कुलपति की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि अब विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों, अधिकारियों और मिनिस्टीरियल कर्मियों को बिमा परिचय पत्र के परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सभी को सुबह 10:30 बजे तक हर हाल में परिसर में पहुंचना होगा। जो तय समय पर नहीं आएंगे, उन्हें अनुपस्थिति माना जाएगा। ऐसे कार्मिकों को गेट पर ही रोक लिया जाएगा। विवि परिसर में पहुंचने के बाद घर जाने के लिए मनमानी नहीं की जा सकेगी। वित्त आदि अनुभागों के कर्मचारी जिनका काम बाहर होता है वे आ जा सकेंगे। अन्य स्टाफ जरूरी काम होने पर ही परिसर से बाहर जा सकेगा।
विश्वविद्यालय में शिक्षण और शिक्षणेत्तर गतिविधियां सुचारु संचालित हो सकें, विवि में अपने काम के लिए आने वालों को किसी तरह की परेशानी न हो और कार्मिक यथासमय विवि में उपस्थित मिलें और विवि का कामकाज निर्बाध गति से चल सके, इसी उद्देश्य से यह आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रो. ओपीएस नेगी, कुलपति, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें