रामनगर। स्वर्गीय सुरेंद्र राकेश राजकीय आदर्श आवासीय विद्यालय मक्खनपुर हाल छपर शेर अफगानपुर भगवानपुर हरिद्वार में सत्र 2017-18 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 10 जनवरी से शुरू हो जाएगी। कक्षा छह में प्रवेश के लिए उत्तराखंड राज्य के अनुसूचित जाति के ऐसे विद्यार्थी जो प्रदेश के किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा पांच से अध्ययनरत हैं पात्र होंगे।
इच्छुक विद्यार्थी 10 जनवरी से निशुल्क आवेदन पत्र सीईओ कार्यालय या बीईओ कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। बोर्ड सचिव ने बताया कि आवेदन पत्र, परीक्षा केंद्र और परीक्षा संबंधी विस्तृत जानकारी उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वेबसाइट www.ubse.gov.in से प्राप्त की जा सकती है। ब्यूरो