फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: लालकुआं और रामनगर रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त सुविधाएं होंगी विकसित

विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने बरेली में एक मेगा टर्मिनल डिपो बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। यह डिपो वंदे भारत सहित अन्य प्रीमियम ट्रेनों के बढ़ते संचालन, मरम्मत और रखरखाव के लिए महत्वपूर्ण होगा। मंडल के रामनगर, लालकुआं और अन्य स्टेशनों पर अतिरिक्त सुविधाएं विकसित करने की योजना है। इसके तहत प्लेटफॉर्मों की मरम्मत और उनकी लंबाई बढ़ाने की योजना है ताकि 26 कोच वाली ट्रेनों के सभी डिब्बे प्लेटफॉर्म तक आ सकें।
विज्ञापन

मेगा डिपो के निर्माण का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। इसके लिए बरेली के सीबीगंज स्थित ट्रेन शेड डिपो के पास लगभग 11 हजार वर्ग मीटर भूमि चिह्नित की गई है। अधिकारियों का कहना है कि डिपो बनने से ट्रेनों के रखरखाव में तेजी आएगी और संचालन अधिक सुचारु हो सकेगा। यहां वंदे भारत समेत अन्य प्रीमियम ट्रेनों की नियमित जांच, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल मरम्मत की व्यवस्था होगी। सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि इज्जतनगर मंडल से वंदे भारत ट्रेनों के संचालन का प्रस्ताव है। इसके लिए सीबीगंज में ट्रेन शेड डिपो बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें